afghanistan cricket team
बता दें कि टीम इंडिया द्वारा मिले 365 रन के फॉलोऑन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 103 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की तरफ से हाश्मतउल्ला ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाजी बड़ी पारी खेलने के लिए जूझता रहा। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने एक बार फिर फैंस को निराश किया।
शहजाद सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर दूसरे ओपनर बल्लेबाज जावेद अहमदी (3) भी पवेलियन लौट गए। उमेश ने अहमदी को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया।
उमेश यादव के इसी ओवर में अफगानिस्तान को तीसरा बड़ा झटका लगा। ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी बिना खाता खोले गेंद को रोकने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद अगले ही ओवर में रहमत शाह इशांत शर्मा (4) का शिकार हो गए। इशांत ने रहमत को कप्तान रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया।
इसके बाद कप्तान स्तानिकजाई ने हाश्मतउल्ला शाहिदी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन कप्तान साहब भी 25 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा के जाल में फंस गए। अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ने वाले स्तानिकजाई को जडेजा ने शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया। इसी ओवर में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अफसर जाजाई (1) भी जडेजा की फिरकी में फंसकर क्लीन बोल्ड हो गए।
वहीं इससे पहले टीम इंडिया को शुक्रवार को लंच से पहले ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सबसे अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज शहजाद अहमद (14) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या ने अपने जोरदार थ्रो से उन्हें मैदान से चलता किया। इसके बाद दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज जावेद अहमदी भी क्रीज पर कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र एक रन के स्कोर पर इशांत की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह (14) तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू आउट होकर डगआउट निकल लिए। इसी के साथ उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अफसर जाजाई (6) भी टीम के लिए कोई करिश्माई पारी नहीं खेल पाए और इशांत शर्मा के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्तानिकजाई (11) भी बिना कोई कमाल किए मैदान छोड़ गए। स्तानिकजाई स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए। असगर के बाद हाश्मतउल्लाह शाहिदी (11) भी अश्विन की फिरकी में फंसे और एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।
रविंद्र जडेजा ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में राशिद खान (7) का शिकार किया। उमेश यादव ने राशिद का आसान कैच लपका। जल्द ही अश्विन ने यामिन अहमदजाई को जडेजा के हाथों झिलवाकर मेहमान टीम को आठवां झटका दिया। अश्विन ने यामिन को खाता नहीं खोलने दिया। अश्विन ने अपना अगला शिकार अफगानिस्तान के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मोहम्मद नबी (24) को बनाया। डीप में इशांत शर्मा ने नबी का दर्शनीय कैच लपका। फिर जडेजा ने मुजीब उर रहमान (15) को स्टंपिंग कराकर अफगानिस्तान की पारी का अंत किया।
afghanistan cricket team
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने इसी स्पेल में राशिद खान को (12) को क्लीन बोल्ड कर दिया। राशिद के बाद क्रीज पर मोर्चा संभालने आए यामीन अहमदजई सिर्फ 1 रन बनाकर इशांत की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। राशिद खान के बाद यामीन (1), मुजीब उर रहमान (3) और वफादार बिना कोई खाता खोले पवेलियन लौट गए।
टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने दो-दो जबकि उमेश यादव को एक सफलता मिली। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन (105) और मुरली विजय (107) की शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। दूसरे दिन के पहले सेशन में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने चार विकेट लिए और टीम इंडिया को 474 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।
दूसरे दिन हार्दिक पांड्या के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने उतरे आर अश्विन अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज यामीन अहमदजाई का जादू दूसरे दिन की शुरुआत में भी बरकार रहा। अहमदजाई ने अश्विन को 18 रन के स्कोर पर अफजर जाजाई के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
afghanistan test cricket team
इसके बाद मैदान पर पांड्या का साथ देने आए रवींद्र जडेजा कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने वाले जडेजा स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नबी की गेंद पर चकमा खा गए। रवींद्र जडेजा का कैच रहमत शाह ने पकड़ा।
वहीं टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में नौवां झटका लगा। पांड्या ने सिर्फ 94 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पांड्या को वफादार ने अफसर जाजाई के हाथों कैच आउट करवाया।
दसवें विकेट के लिए ईशांत शर्मा (8) और उमेश यादव (26) रन की पारी खेलते हुए 34 रन की साझेदारी की। उमेश यादव ने अपनी पारी में दो बेहतरीन छक्के और दो चौके जड़े। टीम इंडिया का आखिरी विकेट ईशांत शर्मा के रूप में गिरा। इशांत को स्टार गेंदबाज राशिद खान ने एलबीडबल्यू आउट किया।
इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया ने ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (105) और मुरली विजय (107) की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन 6 विकेट खोकर 347 रन बनाए। धवन और मुरली के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल (54) ने भी कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली।
अफगानिस्तान की तरफ यामीन अहमदजाई अब तक सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। यामीन ने कुल 19 ओवरों में 51 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। इसके अलावा स्टार गेंदबाज राशिद खान और वफादार के खाते में एक-एक विकेट आया। वहीं मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी ने भी एक-एक विकेट लिया।