फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 को चुनी जाएगी टेस्ट के लिए टीम इंडिया

Sat, 16 Feb 2013 05:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन रविवार को किया जाएगा। बीसीसीआई के सचिव संजय जगदाले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठक 10 फरवरी को यहां के क्रिकेट सेंटर में होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 15 से 18 फरवरी तक बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में तैयारी शिविर में भी हिस्सा लेगी।’
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज की तैयारी को पुख्ता करने के मकसद से लगाए जा रहे इस शिविर में देश के कुछ चयनित युवा तेज गेंदबाजों को राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। जगदाले ने कहा, ‘बीसीसीआई ने पिछले साल पूरे देश में तेज गेंदबाजों के लिए एक ओपन ट्रायल का आयोजन किया था।

इसमें से चयनित कुछ तेज गेंदबाजों को मुंबई, चेन्नई और मोहाली की रीजनल एकेडमी में तैयारी के लिए भेजा गया। बाद में इन एकेडमी के कोच ने कुछ खिलाड़ियों के नाम भेजे जिसमें से चयनित गेंदबाजों को इस तैयारी शिविर में शामिल किया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें