फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd Test: क्या आज होगा टीम इंडिया का एलान? विराट कोहली अगले दो टेस्ट मैच से भी रह सकते हैं बाहर

Thu, 08 Feb 2024 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि चोटिल केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की चोट का एनसीए में उपचार चल रहा है। इन दोनों की वापसी संभव लग रही है।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले विराट कोहली अगले दो टेस्ट मैचों से भी बाहर रह सकते हैं। तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में 15 फरवरी से शुरू होना है, जबकि चौथा टेस्ट रांची में होगा। चयनकर्ताओं को अगले तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा इसी सप्ताह करनी है। वहीं, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि चोटिल केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की चोट का एनसीए में उपचार चल रहा है। इन दोनों की वापसी संभव लग रही है। इनमें से एक के तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हैदराबाद से लौट गए थे विराट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले 22 जनवरी को विराट हैदराबाद में टीम से जुड़े, लेकिन उसी दिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर अपने को पहले दो टेस्ट मैच के लिए अनुपलब्ध बताया। वह उसी दिन हैदराबाद से वापस लौट गए। बीसीसीआई ने इस संबंध में बयान भी जारी किया था। अभी भी यही माना जा रहा है कि निजी कारणों के चलते विराट अगले दो टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे।

जडेजा, राहुल पर फिजियो की रिपोर्ट का इंतजार
रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी संभव है। हालांकि दोनों की अंतिम रिपोर्ट एनसीए फिजियो की ओर से अभी नहीं दी गई है, लेकिन दोनों की चोट में सुधार है। तीसरे टेस्ट में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है। ऐसे में दोनों में से एक की वापसी की संभावना जताई रही है। वापसी उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। हैदराबाद टेस्ट में 11 ओवर फेंकने वाले सिराज को विशाखापत्तनम टेस्ट में आराम दिया गया था, लेकिन उन्हें तीसरे टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें