फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के रायगंज में सड़क दुर्घटना, चार की मौत और 15 अन्य घायल

Thu, 08 Feb 2024 01:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक दो वाहनों से टकराकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर करणदिघी में तुंगीदिघी बस स्टैंड के पास हुई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पहले दो चलती गाड़ियों से टकराया और फिर पलट गया। इससे सिविक वालंटियर और एक साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें