हरमनप्रीत 57 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, पूजा ने 28 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। अपनी पारी में पूजा ने एक 81 मीटर लंबा छक्का लगाया, जो 2022 महिला विश्व कप में अब तक का सबसे लंबा छक्का रहा।
49वें ओवर में मेगन शट गेंदबाजी कर रही थीं। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर पूजा ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से जबरदस्त शॉट लगाया। गेंद 81 मीटर दूर स्टैंड्स में जाकर गिरी। इस छक्के के साथ पूजा ने हरमनप्रीत के साथ 50 रन की साझेदारी भी पूरी की थी।
इस सिक्स ने क्लो ट्रियोन और स्मृति मंधाना के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ट्रियोन और मंधाना दोनों ने इसी विश्व कप में 80 मीटर लंबा छक्का लगाया था। ट्रियोन ने यह छक्का बांग्लादेश के खिलाफ डुनडिन में और मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन में लगाया था।
इस टूर्नामेंट का चौथा सबसे लंबा छक्का पाकिस्तान की निदा डार के नाम है। उन्होंने तौरंगा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह छक्का लगाया था। वहीं, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्य़ूज ने इंग्लैंड के खिलाफ डुनेडिन में 77 मीटर लंबा छक्का लगाया था। यही पांच सिक्स 2022 महिला वनडे विश्व कप के टॉप पांच सबसे लंबे छक्के हैं।