इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा का नाम शामिल हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को (16 जून) सात साल बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस एकमात्र टेस्ट मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर, विकेटकीपर तानिया भाटिया और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा का नाम शामिल हैं। बता दें कि भारतीय महिला टीन ने पिछला टेस्ट नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैसुरू में खेला था। उस मुकाबले को टीम इंडिया ने पारी और 34 रनों से जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने आखिरी बार टेस्ट मुकाबला 2014 में ही खेला था। भारतीय महिलाओं ने इस मुकाबले में भी शानदार खेल दिखाया और छह विकेट से मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
उधर, इंग्लैंड की सोफिया डंकली ने भी इस मैच से टेस्ट में डेब्यू किया है। इसके साथ ही डंकली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं, जो इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, कप्तान हीथर नाइट ने यह ऐतिहासिक लम्हा है। वह इंग्लैंड की तरफ से आज 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी कर रही हैं। हीथर ने तीन टेस्ट, 49 वन-डे और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की हैं। बता दें कि टेस्ट मैच की विजेता टीम को चार अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 2-2 अंक मिलेंगे।