फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को झटका, एशिया कप में नहीं भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें?

Tue, 19 Jan 2021 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों टीमों के बीच जब भी क्रिकेट मैच खेला जाता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होता है। दर्शकों के बीच एक अलग जोश दिखता है। दरअसल,आईसीसी टूर्नामेंट्स के अलावा एशिया कप ही वर्तमान समय में ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
मगर इस साल फैंस को दोनों टीमों के बीच मैच देखने को नहीं मिलेंगे, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस साल भी एशिया कप को झटका दे सकती है। हालांकि, इस लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एशिया कप 2019 की टीमें - फोटो : ट्विटर
दरअसल, पिछले साल कोरोना महामारी के कारण एशिया कप को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, इस साल यह टूर्नामेंट खेला जाना है। मगर खबर है कि भारत इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले सकता है। इसकी कई वजहें हैं। इनमें से एक वजह यह है इस साल टीम इंडिया के पास काफी टाइट शेड्यूल है। बीसीसीआई एशिया कप के समय अन्य घरेलू मैचों को तरजीह देने की फिराक में है।

 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'एशिया कप रिशेड्यूल किया गया है। ऐसे में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के समय इसको कराया जा सकता है। हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ साफ नहीं है।' वहीं, अगर टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंचती है, तो ऐसे में बीसीसीआई उस समय पर किसी होम सीरीज को करा सकता है, जिससे ब्रॉडकास्टर्स को भी फायदा मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
asia cup
गौरतलब है कि एशिया कप पिछले साल सितंबर में ही खेला जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे जून 2021 तक स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप के अब तक के इतिहास में सबसे सफल रही है। भारत ने अब तक सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें