दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन बाकी सीजनों से काफी अच्छा रहा। आईपीएल 2020 में दिल्ली की टीम ने फाइनल तक का सफर तय तो किया लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। मगर आईपीएल के 14वें सीजन में टीम चैंपियन बनने की पुरजोर कोशिश करेगी। वहीं, 20 जनवरी तक सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर है कि दिल्ली नीलामी से पहले इन तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं वो कौन कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं?