श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे
पहले ग्रुप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने पांच में से तीन मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस टीम के पास सात अंक थे और रन रेट +2.113 का था। न्यूजीलैंड सुपर-12 राउंड में अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं, इंग्लैंड ने भी पांच में से तीन मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इंग्लैंड के पास भी सात अंक थे और इस टीम का रन रेट +0.473 का है। ऑस्ट्रेलिया के पास भी सात अंक थे, लेकिन इस टीम का रन रेट -0.173 का था और मेजबान टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।
IND vs ZIM Melbourne Weather: क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान मेलबर्न में बारिश होगी? ऐसा रहेगा मौसम का हाल
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेंगे भारत और पाकिस्तान?
ग्रुप-बी में भारत के पास चार मैच के बाद छह अंक हैं। भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे के साथ है और टीम इंडिया यह मैच जीतकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। जिम्बाब्वे को हराने पर भारत के पास आठ अंक होंगे और पहले स्थान पर रहकर यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
अगर दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है या नीदरलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा देती है तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा। दक्षिण अफ्रीका के हारने पर पाकिस्तान की टीम बंग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्थिति में पाकिस्तान के पास छह अंक होंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास पांच अंक रहेंगे।
KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात
दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच आखिरी मैच धुलने पर अफ्रीकी टीम के पास भी छह अंक होंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका से बेहतर रन रेट होने पर पाकिस्तान की टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
फाइनल में कैसे होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?
अगर ग्रुप-बी से भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो भारत का मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड के साथ हो सकता है। दोनों टीमें अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं।