फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट ब्रिगेड' ने श्रीलंका को सस्ते में ऑलआउट करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 14 Aug 2017 08:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
विज्ञापन
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पल्लेकली टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने तीसरे व अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को पहली पारी में 135 रन पर ढेर कर दिया और फिर फॉलोऑन खेलने के लिए विवश किया। मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी मुसीबत कम नहीं हुई और उमेश यादव ने ओपनर उपुल थरंगा को आउट को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 352 रन की बढ़त हासिल की थी। बता दें कि भारत के पहली पारी में 487 रन के जवाब में श्रीलंका को फॉलोआन बचाने के लिए 288 रन की दरकार थी, वो सिर्फ 135 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गयी। इस तरह से विराट कोहली ने श्रीलंका टीम को फॉलोआन खेलने का आमंत्रण दिया और कई रिकॉर्ड्स बनाए। 

श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम
श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में केवल 28.4 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गयी। इसी के साथ अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम ओवर में ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड इस टीम के नाम हो गया है। इससे पहले 1994 में पाकिस्तान ने पल्लेकली में ही श्रीलंका को सिर्फ 34.2 ओवर में ऑलआउट किया था।

2016 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंकाई टीम को 37.4 ओवर में ऑलआउट किया था। टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम बन गयी है, जिसने 30 ओवर के भीतर ही श्रीलंका को उसकी जमीन पर ऑलआउट करने का कारनामा किया।
 
विज्ञापन

फॉलोऑन देकर कोहली ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड

विराट कोहली - फोटो : social media
टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज में श्रीलंका को लगातार दूसरी बार फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया है। इससे पहले कोलंबो टेस्ट में मेहमान टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन देकर एक पारी और 53 रन से मैच जीता था। विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर विरोधी टीम को लगातार दो बार फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया हो।  

इससे पहले कोई भारतीय कप्तान ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं कर सका था। कोहली ने ऐसा करके रिकॉर्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 1955, इंग्लैंड को 1993 और श्रीलंका को 1994 में लगातार दो बार फॉलोऑन खिलाया था। मगर ये तीनों मुकाबले भारतीय जमीन पर ही खेले गए थे।  

तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने क्लीन स्वीप की तैयारी कर ली है। मैच के दूसरे दिन भारत ने मैच में अपना शिकंजा कसा और टीम इंडिया जीत से सिर्फ 9 विकेट दूर है। भारतीय टीम सीरीज में लगातार दूसरी बार एक पारी से जीतती हुई नजर आ रही है। भारत के पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी भी 333 रन पीछे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें