रविवार को बांग्लादेश और भारत के बीच शुरू हुई तीन मैचों की एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला का पहला मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहली पारी खेली और 272 रन बनाकर भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा।
बांग्लोदश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 48 ओवर 3 गेदों में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाए।
बांग्लादेश टीम की ओर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मुशफिकर रहमान ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया।
इसी प्रकार बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाजों साकिब अल हसन, अनामुल हक और महमुद्ल्लाह ने क्रमशः 52, 44 और 41 रनों का योगदान दिया।