फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टी-20 में विलियमसन से बेहतर कप्तान साबित हुए हैं विराट, 66 मैच जीते, पिछले चार सालों से अजेय है भारत

Sun, 31 Oct 2021 04:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

विराट की कप्तानी मे भारत न्यूजीलैंड से पिछले चार सालों में कोई टी-20 मैच नहीं हारा है। वहीं विलियमसन अपने पूरी करियर में विराट की सेना को सिर्फ एक बार ही हरा पाए हैं। 
 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान कोहली का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप में भले ही भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा न हो, लेकिन विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। पिछले चार सालों में भारत विराट के कप्तान रहते न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है। साल 2020 में दोनों टीमों के बीच जो टी-20 सीरीज हुई थी, उसमें भी न्यूजीलैंड भारत को किसी मैच में नहीं हरा पाया था। यह सीरीज न्यूजीलैंड में हुई थी, लेकिन भारत ने कीवी टीम को उसके घर में जाकर सभी मैचों में हराया था। टी-20 वर्ल्डकप में भी भारतीय फैंस अपनी टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विराट की कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड शानदार
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सात मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने छह मैच जीते हैं, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। विराट ने कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच 2017 में खेला था। इस सीरीज में दोनों टीम के बीच हुए तीन मैच हुए थे और न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच जीता था। इसके बाद से भारत विराट की मौजूदगी में न्यूजीलैंड से नहीं हारा है।
विज्ञापन

विलियमसन से बेहतर कप्तान साबित हुए विराट

बतौर कप्तान विराट और विलियमसन का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में विराट और विलियमसन बतौर कप्तान छह बार एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। इनमें से चार मैच भारत ने जीते हैं, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड के नाम रहा है। एक मैच टाई हुआ था, जिसे भारत ने सुपरओवर में जीत लिया था। विराट की कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 66.7 फीसदी मैच जीते हैं। विराट ने भारत की कप्तानी करते हुए जो सात मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं, उनमें से छह मैचों में विलियमसन ने न्यूजीलैंड की कप्तानी की थी, जबकि एक मैच में साउदी कप्तान थे। 

बल्लेबाज के रूप में भी सुपरहिट रहे हैं विराट
विराट कोहली ने बल्लेबाज के रूप में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सात पारियां खेली हैं और 209 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी 35 के करीब रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट दूसरे नंबर पर हैं। कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 338 रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं, जबकि विराट ने 302 और राहुल ने 224 रन बनाए हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच 2017 से पहले खेले थे, जब वो कप्तान नहीं थे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें