फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकती है BCCI की अपील पर सुनवाई

Fri, 01 Aug 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेंटब्रिज टेस्ट के दौरान इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच हुए विवाद में जडेजा को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ बीसीसीआई की अपील पर एक अगस्त को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इंग्लिश टीम ने इस विवाद के लिए जडेजा पर लेवल-दो का आरोप लगाया था लेकिन मैच रेफरी डेविड बून ने उन्हें लेवल एक का दोषी करार देते हुए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया था।

जबकि इसी विवाद के मुख्य आरोपी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर सुनवाई तीसरे टेस्ट मैच खत्म होने के अगले दिन यानी एक अगस्त को करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

बीसीसीआई और धोनी ने जताई थी आपत्ति

बीसीसीआई और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस फैसले पर नाखुशी जताई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने रेफरी के फैसले के खिलाफ अपील के लिए वकील नियुक्त कर दिया है।

संभावना है कि दोनों टीमों के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की समाप्ति के एक दिन बाद एक अगस्त को बीसीसीआई की अपील पर भी सुनवाई हो सकती है।

इसी दिन जेम्स एंडरसन के खिलाफ सुनवाई होनी है। टीम इंडिया ने एंडरसन पर लेवल तीन का आरोप लगाया है। अगर उन्हें दोषी पाया गया तो उन पर कुछ मैचों का बैन लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें