सरकार ने मंगलवार को यूपीएससी सी-सैट विवाद का शीघ्र हल निकालने का फिर से आश्वासन दिया है। लोकसभा में इस मामले में भारी हंगामे के बाद सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले में रुचि ले रहे हैं।
इस संबंध में गठित कमेटी की रिपोर्ट आते ही सरकार इस विवाद पर फैसला करेगी। सरकार ने एक बार फिर आश्वस्त किया कि यूपीएससी परीक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
इससे पहले समाजवादी पार्टी, आरजेडी और कांग्रेस के सदस्यों ने इस मामले में भारी हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने सी-सैट के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग का भी मामला उठाया।