भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारत के लिए तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। दीपक चाहर ने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिए और अर्शदीप ने दूसरे ओवर में दो विकेट लेकर अफ्रीकी टीम को बैकफुट में ढकेल दिया। तेम्बा बावुमा और राइली रूसो खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। एडेन मार्करम और डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मार्करम भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्विटंन डिकॉक और डेविड मिलर ने शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डिकॉक और मिलर ने 174 रन की नाबाद साझेदारी की, लेकिन अपनी टीम को जीत के पार नहीं ले जा पाए।
T20: शेन वॉटसन बोले- हार्दिक पांड्या टी20 में बेन स्टोक्स से बेहतर खिलाड़ी, केएल राहुल की भी तारीफ की
भारतीय गेंदबाज भी इस मैच में काफी महंगे साबित हुए, लेकिन दीपक चाहर ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 24 रन दिए। वहीं, अर्शदीप ने दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।
सांप और खराब रोशनी की वजह से रुका मैच
इस मैच के दौरान बारिश होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बारिश की वजह से इस मैच में कोई रुकावट नहीं हुई। हालांकि, दूसरे कारणों से यह मैच दो बार रुका। पहले मैदान में सांप घुस आया। इसकी वजह से थोड़ी देर मैच रुका रहा। ग्राउंड स्टाफ मैदान में पहुंचा और सांप को पकड़ा गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान एक फ्लड लाइट ने काम करना बंद कर दिया। इसे ठीक करने में समय लगा और थोड़ी देर तक मैच रुका रहा।
रोहित-राहुल की शानदार शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत के लिए रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने शानदार साझेदारी की। पावरप्ले में दोनों ने तेज गति से रन बनाए और शुरुआती छह ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन हो चुका था। इसके बाद भी दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और 10वें ओवर में भारत को 96 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित 37 गेंद में 43 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। इसके बाद ही लोकेश राहुल भी 28 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो गए। 11 रन के अंदर भारत के दो विकेट गिरने पर लगा कि भारत की पारी लडखड़ा जाएगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने भारत की पारी को संभाला।
IND vs SA: T20I में सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन, एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज