फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India A Team: फिल्हाल दक्षिण अफ्रीका से ए टीम को बुलाने का फैसला नहीं, बीसीसीआई ऑपरेशन टीम के फीडबैक पर फैसला

Mon, 29 Nov 2021 03:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इंडिया ए की टीम को लेकर अभी तक कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। टीम कड़े बायो बबल में है और सभी नियमों का पालन कर रही है।
विज्ञापन
भारतीय ए टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की ऑपरेशन टीम भारत के दक्षिण अफ्रीका के होने वाले दौरे और वर्तमान में चल रहे इंडिया ए के दौरे पर नजर रखे हुए है। ऑपरेशन टीम की प्रतिक्रिया के बाद बीसीसीआई इन दोनों ही दौरों पर अंतिम फैसला लेगी। फिल्हाल ब्लूमफांटेन में मौजूद इंडिया ए टीम को वापस बुलाने की योजना नहीं है।
विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार आपरेशन टीम दोनों ही दौरों पर नजर रखे हुए। टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट और टीम मैनेजमेंट से लगातार संपर्क बनाए हुए है। ऑपरेशन टीम से मिले फीड बैक के बाद ही दौरों को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

इंडिया ए की टीम को लेकर अभी तक कोई दिक्कत सामने नहीं आई है। टीम कड़े बायो बबल में है और सभी नियमों का पालन कर रही है। इंडिया एक का एक मैच हो चुका है और दो मैच अभी होने बाकी हैं। बोर्ड अधिकारी का कहना है कि इंडिया ए टीम को वापस बुलाए जाने की संभावना कम दिख रही है।
विज्ञापन


हालांकि इस बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लेकर खेल मंत्रालय की अनुमति बेहद महत्पूर्ण होगी। अमूमन बोर्ड को हर दौरे के लिए मंत्रालय से मंजूरी मिल जाती है, लेकिन इस बार स्थितियां जटिल हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें