फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: स्मृति मंधाना वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज, इंग्लैंड की ब्यूमोंट को पछाड़ा

Sun, 11 May 2025 03:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

इस मुकाबले में मंधाना का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 101 गेंदों का सामना किया और 116 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। यह उनके वनडे करियर का 11वां वनडे शतक है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली तीसरी महिला बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा। बता दें कि, भारत और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने श्रीलंका के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

11वें वनडे शतक के साथ मंधाना ने ब्यूमोंट को पीछे छोड़ा
इस मुकाबले में मंधाना का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 101 गेंदों का सामना किया और 116 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और दो छक्के निकले। यह उनके वनडे करियर का 11वां वनडे शतक है। उन्होंने 55 गेंदों में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया था। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में वह इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट से आगे निकल गईं, जिन्होंने इस प्रारूप में 10 शतक लगाए हैं। इस मामले में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की मैग लैनिंग 15 शतकों के साथ हैं जबकि न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच शतक
मैग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) 103 15
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 171 13
स्मृति मंधाना (भारत) 102* 11
टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड) 127 10
हीली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज) 95 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें