शिप आधारित हथियार प्रणाली
नौसेना के आईएनएस त्रिकंद से किए गए सफल परीक्षण फायरिंग के दौरान मिसाइल ने अलग-अलग दिशाओं में एक या अलग-अलग लक्ष्यों को मार गिराने की अपनी क्षमता भी साबित की है। 'सैल्वो' मोड में हथियार को अलग-अलग दिशाओं में 2-2.5 सेकंड के अंतराल में लॉन्च किया जा सकता है। आठ ब्रह्मोस मिसाइलों का एक समूह आधुनिक एंटी-मिसाइल सुरक्षा वाले लक्ष्यों के समूह को भेदकर पूरी तरह से नष्ट कर सकता है।
खासियतें
कनेक्टिविटी: फायर कंट्रोल सिस्टम, लॉन्चर और जहाज के नेविगेशन और सेंसर के साथ इंटर-कनेक्टिविटी।
साल्वो लॉन्च क्षमता: एक या कई लक्ष्यों को ध्वस्त करने के लिए कई मिसाइलों को अलग-अलग प्रक्षेप पथों में दागा जा सकता है।
नेविगेशन और रडार: मिसाइल इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम और होमिंग रडार सीकर से लैस।
सटीकता: इसे GPS या GLONASS को जोड़ा जा सकता है।
जमीन आधारित हथियार प्रणाली
ब्रह्मोस अपनी रफ्तार, सटीकता और विनाशकारी ताकत के साथ एक खतरनाक हथियार प्रणाली है। जमीन से मार करने वाली हथियार प्रणाली में चार से छह मोबाइल स्वायत्त लॉन्चर (Mobile Autonomous Launchers) शामिल हैं, जिन्हें एक मोबाइल कमांड पोस्ट (Mobile Command Post) और एक मिसाइल पुनःपूर्ति वाहन (Missile Replenishment Vehicle) द्वारा नियंत्रित किया जाता है। MAL एक वाहन है, जिसका अपना संचार, बिजली आपूर्ति और अग्नि नियंत्रण प्रणाली है। तीन कंटेनरों में रखी गई तीन ब्रह्मोस मिसाइलें लॉन्चर पर रहती हैं। मिसाइलों को तीन अलग-अलग लक्ष्यों पर या एक साथ कई अन्य संयोजनों में दागा जा सकता है। जमीन से मार करने वाला संस्करण भी जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली (Inertial Navigation System) और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (Global Positioning System) से लैस है।
खासियतें
गिनी चुनी जमीन आधारित प्रणालियों में से एक: लांचर, जो तीन मिसाइलों को तीन अलग-अलग लक्ष्यों पर या कई अन्य संयोजनों में एक साथ लॉन्च कर सकता
ताकत: अत्यधिक उन्नत कमांड और नियंत्रण प्रणाली, जो C4I वातावरण (अधिक कुशल रक्षा और सैन्य क्षमता) में संचालन करने में सक्षम
खतरे को भांपने की क्षमता: मॉड्यूलर कॉन्फिगरेशन, यह खतरा होने पर खुद को उसके हिसाब से ढालने में सक्षम
टिकाऊ: आसान रखरखाव और लंबा जीवन
कंट्रोल क्रू: एनबीसी सुरक्षा के साथ वातानुकूलित नियंत्रण चालक दल केबिन