फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम ने किया कमाल, श्रीलंका से टी20 सीरीज जीती, हरमनप्रीत का ऑलराउंड प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2022 06:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

सार

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर चमकीं। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत ने तीन ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके बाद बल्लेबाजी में 32 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका को हरा दिया है। उसने श्रीलंका की महिला टीम को लगातार दूसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दांबुला में शनिवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले उसने गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले को 34 रन से अपने नाम किया था।
विज्ञापन


भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर चमकीं। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत ने तीन ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके बाद बल्लेबाजी में 32 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया।

उप कप्तान स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में 39 रन, ओपनर शेफाली वर्मा ने 10 गेंदों पर 17 रन और एस मेघना ने 10 गेंदों पर 17 रन बनाए। स्मृति मंधाना टी20 में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। मंधाना ने 84वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। पूर्व कप्तान मिताली राज ने 70 पारियों में ही ऐसा कर लिया था। मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसके लिए 88 पारी लिए थे।
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 41 गेंद पर 43 रन बनाए। विश्मी गुनारत्ने ने 50 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 87 रनों की साझेदारी की। पूजा वस्त्राकर ने अट्टापट्टू को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एक विकेट गिर जाने के बाद श्रीलंकाई पारी धीमी हो गई। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। रेनुका सिंह, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर और हरमप्रीत कौर ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें