फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Video: कमलेश नागरकोटी के साथ दुर्व्यवहार पर भड़के विराट कोहली, भारतीय फैंस की जमकर लगाई क्लास

Sat, 25 Jun 2022 05:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर

सार

कमलेश नागरकोटी भारतीय टेस्ट टीम के साथ बतौर नेट बॉलर गए हैं। मैच के तीसरे फील्डिंग के दौरान फैंस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस पर पवेलियन में खड़े कोहली नाराज हो गए।
विज्ञापन
दर्शकों से भिड़ते विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा अपने साथियों के लिए खड़े होते हैं। इस बार उन्होंने युवा कमलेश नागरकोटी का साथ दिया। दरअसल, टीम इंडिया लीसेस्टर में लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। यह वाकया मैच के दौरान का ही है। भारतीय फैंस स्टैंड से नागरकोटी के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस पर कोहली भड़क गए।
विज्ञापन


दरअसल, नागरकोटी भारतीय टेस्ट टीम के साथ बतौर नेट बॉलर गए हैं। मैच के तीसरे फील्डिंग के दौरान फैंस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस पर पवेलियन में खड़े कोहली नाराज हो गए। उन्होंने दर्शकों को शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान कुछ फैंस उनसे भी भीड़ गए, लेकिन कोहली पीछे नहीं हटे। उन्होंने शांत कराकर ही दम लिया।
 

आप वीडियो में देख सकते हैं कि कोहली ने लीसेस्टरशायर में भारतीय फैंस की कैसे बोलती बंद कर दी। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक फैन ने कोहली से कहा, "कब से बुला रहा हूं, फोटो ही नहीं खिंचा रहा। मैं मेरी जॉब छोड़ के आया हूं। कम से कम फोटो तो खिंचवाना चाहिए। नागरकोटी को बुला रहा हूं।" इस पर विराट ने जवाब दिया और कहा, "मैच खेलने आया है या फोटो खिंचवाने आया है।"
विज्ञापन


विराट कठिन समय में टीम के साथियों के लिए बार-बार खड़े होते हैं। 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मोहम्मद शमी अभद्र भाषा का शिकार हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में शमी का पक्ष लिया था। इस पर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

कोहली ने अंपायर से भी की थी बहस
कोहली अभ्यास मैच की पहली पारी में शानदार शुरुआत के बाद आउट हो गए थे। रोमन वॉकर की गेंद पर विराट एलबीडब्ल्यू हो गए थे। उन्होंने 69 गेंद पर 33 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान कोहली ने चार चौके और एक छक्का लगाया। कोहली अपने रंग में दिखाई दे रहे थे, लेकिन वॉकर की गेंद को खेलने से चूक गए। अंपायर ने जोरदार अपील के बाद विराट को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। इस पर कोहली नाराज हो गए और अंपायर से भिड़ गए। अंपायर ने उन्हें आउट देने का कारण बताया। इसके बाद वह पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें