फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SA W: बारिश के कारण रद्द हुआ दूसरा टी20 मैच, भारत को नहीं मिला बल्लेबाजी का मौका, सीरीज 1-0 पर पहुंची

Sun, 07 Jul 2024 10:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

शुक्रवार (पांच जुलाई) को खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त बनाई थी। मेहमानों ने 20 ओवर में ब्रिट्स की 81 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत चार विकेट पर 189 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में चार विकेट पर सिर्फ 177 रन बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को बारिश की वजह से रद्द हो गया। चेन्नई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को लगातार बारिश की वजह से मौका नहीं मिल सका। अब इस सीरीज का तीसरा मैच नौ जुलाई को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में मेहमानों की 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।
विज्ञापन


दूसरा टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ
दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। तजमिन ब्रिट्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मेहमानों ने भारत के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। हालांकि, भारतीय टीम को बारिश की वजह से बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, जिसकी वजह से यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। 

पहले टी20 मैच में भारत को मिली थी हार
इससे पहले शुक्रवार (पांच जुलाई) को खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त बनाई थी। मेहमानों ने 20 ओवर में ब्रिट्स की 81 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत चार विकेट पर 189 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में चार विकेट पर सिर्फ 177 रन बना सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें