फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W: बीच मैच में संतुलन खो बैठीं हरमनप्रीत कौर, छोड़ना पड़ा मैदान, मंधाना ने दिया बड़ा अपडेट

Sun, 06 Oct 2024 08:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाए और छह विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर जीत का खाता खोल दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और चिर प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गईं, जिसकी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है।
विज्ञापन

क्या है मामला?
यह घटना भारत की पारी के 19वें ओवर की है। कप्तान फातिमा सना ने गेंद निदा दार को थमाई। इस ओवर की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत स्ट्राइक पर मौजूद थीं। वह अपना संतुलन खो बैठीं और मैदान पर गिर पड़ीं। स्टंपिंग से बचने के लिए उन्होंने पैरों को क्रीज के अंदर करने की कोशिश की लेकिन वह गिर पड़ीं। इसके बाद वह काफी ज्यादा दर्द में नजर आईं। मैदान पर फिजियो को आना पड़ा, लेकिन हरमनप्रीत दर्द से कराहती रहीं। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

मंधाना ने दिया बड़ा अपडेट
मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम की उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कप्तान की चोट पर बात की। उन्होंने कहा- अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। मेडिकल टीम उन्हें देख रही है। उम्मीद करते हैं वह ठीक हों।

भारत की जीत पर उप-कप्तान ने जताई खुशी
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाए और छह विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए मंधाना ने कहा- एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमने अच्छी गेंदबाजी की और मैदान पर चुस्ती भी दिखाई। मैदान पर हम काफी अच्छे रहे। हम बल्लेबाजी में इससे बेहतर कर सकते थे, लेकिन हम इस जीत को हासिल करके खुश हैं।
विज्ञापन

नेट रनरेट पर भी बोलीं मंधाना
इस दौरान बाएं हाथ की बल्लेबाज ने नेट रनरेट को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- हम इसके बारे में सोच रहे थे, लेकिन शेफाली गेंद को अच्छे से टाइम नहीं कर पा रही थीं। हम ऐसी स्थिति में नहीं जाना चाहते थे, जहां से हमारे लिए जीत मुश्किल नजर आती। नेट रनरेट हमारे दिमाग में है। इस जीत से हमें मोमेंटम मिलेगा, आगे भी हम जीत की उम्मीद करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें