फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत, अहमदाबाद में होगी भिड़ंत

Wed, 23 Oct 2024 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय टीम जहां टी20 विश्व कप की निराशा को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगी वहीं, न्यूजीलैंड की टीम उससे प्रेरित होकर अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज से अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। हरमनप्रीत के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी 20 विश्व कप में उनकी कप्तानी की काफी आलोचना हुई थी। भारत इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण से बाहर हो गया था।
विज्ञापन

ऋचा घोष नहीं होंगी सीरीज का हिस्सा
भारतीय टीम जहां टी20 विश्व कप की निराशा को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगी वहीं, न्यूजीलैंड की टीम उससे प्रेरित होकर अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी। कीवी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके खिताब जीता था। 35 वर्षीय हरमनप्रीत की कप्तानी की हाल में काफी आलोचना हुई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस पद पर बरकरार रखा गया। अब उनके सामने न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती है जिसमें उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो 12वीं की परीक्षा देने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगी।

ये भारतीय खिलाड़ी भी नहीं होंगे मौजूद
अनुभवी ऑलराउंडर आशा शोभना भी चोटिल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी जबकि तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गई थी और इसलिए उन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है। भारतीय टीम की सफलता काफी हद तक शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतगारे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पॉली इंगलिस (विकेटकीपर), फ्रान जोनास, जेस केर, मेली केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें