शेफाली-हेमलता के बीच हुई शतकीय साझेदारी
शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई। हेमलता 42 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली ने 26 गेंदों में मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 48 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस मुकाबले में भारत को तीसरा झटका सजीवन सजना के रूप में लगा। उन्हें कबिता जोशी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं। वहीं, जेमिमा और ऋचा क्रमश: 28 और छह रन बनाकर नाबाद रहीं। नेपाल के लिए सीता राणा ने दो और कबिता जोशी ने एक विकेट चटकाया।