फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM : नए मुख्य कोच नहीं, इस दिग्गज के नेतृत्व में जिंबाब्वे दौरे पर जा सकती है भारतीय टीम, जानें

Thu, 20 Jun 2024 09:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए कोच को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के तुरंत बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिंबाब्वे का दौरा करना है। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए कोच को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, नए कोच के जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत करने की संभावना कम है और भारतीय टीम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में जिंबाब्वे दौर पर जा सकती है। 
विज्ञापन

इस सप्ताह घोषित हो सकती है टीम
जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा इस हफ्ते के अंत में होगी जो 22 या 23 जून को हो सकती है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी और बीसीसीआई के टारगेट सूची वाले खिलाड़ी इस समय एनसीए में लक्ष्मण की देखरेख में शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। यह भी तय है कि युवा टीम को ही जिंबाब्वे भेजा जाएगा लेकिन इसमें टी20 विश्व कप दल के छह से सात सदस्य शामिल होंगे। हालांकि, रियान पराग, अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को चुनना निश्चित लग रहा है लेकिन यश दयाल और हर्षित राणा को भी पहली दफा मौका मिल सकता है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हो सकते हैं, अगर उन्होंने आराम देने की मांग नहीं की, वर्ना सूर्यकुमार यादव को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हुई सीरीज में टी20 टीम की अगुआई की थी। 

गंभीर मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार
गंभीर महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन को पछाड़कर इस समय सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच बनने के प्रबल दावेदार हैं। घोषणा महज औपचारिकता होगी और इसकी घोषणा अगले कुछ दिन में हो सकती है। गंभीर को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच सहित अपना सहयोगी स्टाफ चुनने का मौका भी मिलेगा। समझा जा सकता है कि गंभीर अपना कार्यकाल जुलाई के मध्य से शुरू कर सकते हैं जब भारतीय टीम सफेद गेंद की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरा करेगी जिसमें उसे तीन टी20 और इतने ही वनडे खेलने हैं। 
विज्ञापन

लक्ष्मण के नेतृत्व में जा सकती है टीम
बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा,  ऐसी संभावना है कि लक्ष्मण एनसीए के कुछ कोच के साथ युवा चेहरों से भरी टीम के साथ जिंबाब्वे की यात्रा कर सकते हैं। राहुल द्रविड़ और अन्य कोच जब अपने कार्यकाल के दौरान ब्रेक लेते थे तो लक्ष्मण और एनसीए की टीम ने हमेशा उनकी जिम्मेदारी उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें