फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: सीएसके के घातक गेंदबाज को मिला जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू का मौका, भारत को दिला सकते हैं अजेय बढ़त

Sat, 13 Jul 2024 04:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

तुषार देशपांडे को आईपीएल  2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला। तेज गेंदबाज सीएसके के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। डेथ ओवरों में उनकी घातक गेंदबाजी की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
पत्नी के साथ तुषार देशपांडे - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के घातक गेंदबाज तुषार देशपांडे को डेब्यू का मौका दिया है। आईपीएल 2024 में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।
विज्ञापन


इस सीरीज का चौथा मैच शनिवार (13 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को मौका मिला है। 
तुषार को मिला डेब्यू का मौका
आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले के जरिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस तेज गेंदबाज को आखिरकार अपनी मेहनत का इनाम मिल ही गया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले ने उन्हें डेब्य कैप पहनाई। इस दौरान देशपांडे की पत्नी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आईपीएल 2024 में देशपांडे का प्रदर्शन
तुषार देशपांडे को आईपीएल  2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में मौका मिला। तेज गेंदबाज सीएसके के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। डेथ ओवरों में उनकी घातक गेंदबाजी की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया। तुषार आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। तेज गेंदबाज ने  लगभग आठ की इकॉनमी से 17 विकेट लिए। उम्मीद है कि वह डेब्यू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने में कायमाब होंगे।

डेब्यू कैप हासिल करने के बाद क्या बोले देशपांडे?
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कैप हासिल करने के बाद देशपांडे ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,  "यहां आकर बहुत खुश हूं। यह सब मेरे बचपन के दिनों की याद दिलाता है जब मैं अपने देश के लिए खेलने का सपना देखता था। नीली जर्सी पहनकर यहां आना बहुत गर्व की बात है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। यहां का माहौल वाकई बहुत बढ़िया है। आईपीएल में सीएसके के लिए खेलने से मुझे मदद मिली। यह अनुभव निश्चित रूप से अंतरराष्ट्रीय मैचों में मेरे काम आएगा। मैंने बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की, इसलिए यह मेरे लिए स्वाभाविक है, मैं इसे निखारना चाहता हूं और मैं इस पर काम कर रहा हूं।" देशपांडे मौजूदा सीरीज में टी20 डेब्यू करने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले रियान पराग, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें