फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM Playing-11: शुभमन के साथ ऋतुराज या अभिषेक, कौन करेगा ओपनिंग? इन तीन खिलाड़ियों का हो सकता है डेब्यू

Sat, 06 Jul 2024 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

India vs Zimbabwe T20 Playing 11 Prediction: पिछले कुछ साल में रोहित और कोहली टी20 क्रिकेट में कई द्विपक्षीय सीरीज से बाहर रहे हैं। अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दोनों के संन्यास के बाद उनकी कमी जरूर खलेगी। इसकी भरपाई करना तो मुश्किल है, लेकिन फिर परिवर्तन संसार का नियम है।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारत की युवा ब्रिगेड एक नए दौर की शुरुआत करेगी। भारत में टी20 विश्व कप की जीत के सतत जारी जश्न के बीच शुभमन गिल की कप्तानी वाली आईपीएल सितारों से सजी यह युवा टीम जीत का अपना सिलसिला शुरू करना चाहेगी।
विज्ञापन


आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले पंजाब के अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले असम के रियान पराग इस सीरीज के जरिये डेब्यू करते दिखे सकते हैं। इसके अलावा हर्षित राणा का भी डेब्यू हो सकता है।

रोहित और कोहली की कमी खलेगी

विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
पिछले कुछ साल में रोहित और कोहली टी20 क्रिकेट में कई द्विपक्षीय सीरीज से बाहर रहे हैं। अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दोनों के संन्यास के बाद उनकी कमी जरूर खलेगी। इसकी भरपाई करना तो मुश्किल है, लेकिन फिर परिवर्तन संसार का नियम है। जिम्बाब्वे मजबूत टीम नहीं हैस लेकिन टी20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इस प्रारूप में कोई भी टीम किसी के खिलाफ उलटफेर कर सकती है।

सिकंदर रजा से बचकर रहना होगा

सिकंदार रजा - फोटो : IPL
आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले सिकंदर रजा भारत के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल तीसरे मैच से ही उपलब्ध होंगे। भारत के भावी टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव भी भविष्य में इस प्रारूप में लौटेंगे लिहाजा प्लेइंग-11 में ज्यादा जगह खाली नहीं है। अब से 2026 टी20 विश्व कप तक भारतीय टीम इस प्रारूप में 34 मैच खेलेगी। भारतीय टीम अभी से ही अगले टी20 विश्व कप के लिए जुट जाएगी। इस दौरान जो खिलाड़ी सफल होते हैं, उन्हें आगे भी मौके मिल सकते हैं।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : BCCI
कप्तान गिल पारी का आगाज करेंगे और देखना होगा कि उनके अजीज दोस्त अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते दिखेंगे या फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग का मौका मिलेगा। ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे नंबर पर भी खेल चुके हैं और ऐसे में उन्हें इस स्थान पर खिलाया जा सकता है। ऐसे में रियान पराग चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पराग ने आईपीएल में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी थे।

अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
टी20 क्रिकेट के आक्रामक फिनिशर रिंकू सिंह पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि छठे नंबर पर जितेश शर्मा या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को उतारा जा सकता है। गेंदबाजी में आवेश खान और मुकेश कुमार का खेलना तय है। मुकेश डेथ ओवरों के खतरनाक गेंदबाज हैं। हालांकि, खलील और हर्षित राणा के बीच टक्कर रह सकती है। दोनों ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। हर्षित काफी किफयती गेंदबाज हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं। दुबे के आने तक वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

रियान पराग - फोटो : BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद/हर्षित राणा, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), जोनाथन कैंपबेल, अंतुम नकवी, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, फराज अकरम, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें