फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रोहित भी टॉप-10 में शामिल, देखें लिस्ट

Thu, 03 Feb 2022 04:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की बात करें तो विराट कोहली शीर्ष पर हैं। मौजूदा टीम में रोहित शर्मा का नंबर उनके बाद आता है। विराट ने 39 मैचों में 2235 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 72.09 रहा है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज छह फरवरी से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 133 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम 64 मैच जीती है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 63 मुकाबले अपने नाम किए हैं। दो मैच टाई हुए और चार मुकाबलों में नतीजे सामने नहीं आए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की बात करें तो विराट कोहली शीर्ष पर हैं। मौजूदा टीम में रोहित शर्मा का नंबर उनके बाद आता है।
विज्ञापन


विराट ने 39 मैचों में 2235 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 72.09 और स्ट्राइक रेट 97.34 रहा है। उन्होंने नौ शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली दो बार विंडीज के खिलाफ शून्य पर आउट भी हुए हैं। नौ बार वे नाबाद पवेलियन लौटे हैं। विराट का उच्चतम स्कोर नाबाद 157 रन रहा है। कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है। तेंदुलकर ने 39 वनडे मैचों में 1573 रन बनाए थे। उन्होंने चार शतक और 11 अर्धशतक लगाए थे।

रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन से आगे निकल सकते हैं रोहित शर्मा
भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान बने हैं। उन्होंने कोहली की जगह ली है। कप्तान के तौर पर यह उनकी पहली वनडे सीरीज होगी। रोहित के पास सचिन से आगे निकलने का मौका होगा। तेंदुलकर ने 1573 रन बनाए थे। वहीं, रोहित शर्मा ने 33 मैचों में 1523 रन बना लिए हैं। वे सीरीज में 50 रन बनाते ही सचिन से आगे हो जाएंगे। रोहित ने 33 मैचों की 31 पारियों में 60.92 की औसत और 91.58 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं। उन्होंने तीन शतकीय पारी खेली है और 11 अर्धशतक जड़े हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज मैच रन औसत
विराट कोहली 39 2235 72.09
सचिन तेंदुलकर 39 1573 52.43
रोहित शर्मा 33 1523 60.92
राहुल द्रविड़  40 1348 42.12
सौरव गांगुली 27 1142 32.62
महेंद्र सिंह धोनी 39 1005 55.83
मोहम्मद अजहरुद्दीन 43 998 26.26
युवराज सिंह 31 978 37.61
कपिल देव 42 842 24.05
वीरेंद्र सहवाग 27 836 33.44

कोहली खत्म कर पाएंगे शतकों का सूखा?
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। उनके पास अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के सूखे को खत्म करने का मौका होगा। विराट ने अपना पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए डे-नाइट टेस्ट में लगाया था। विराट को 803 दिनों से शतक का इंतजार है। उनके फैंस को उम्मीद है कि विंडीज के खिलाफ इस बार वे शतक जरूर लगा पाएंगे।
विज्ञापन

कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों में कपिल देव शीर्ष पर
भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 42 मैचों में 43 विकेट झटके हैं। कपिल देव के बाद अनिल कुंबले का नंबर आता है। कुंबले ने 26 मैचों में 41 विकेट अपने नाम किए थे। दोनों अब रिटायर हो चुके हैं। सक्रिय खिलाड़ियों की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने विंडीज के खिलाफ कहर बरपाया है। उन्होंने 29 मैचों में 41 विकेट लिए हैं, लेकिन वे इस सीरीज में टीम इंडिया के साथ नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट
कपिल देव 42 43
अनिल कुंबले 26 41
रविंद्र जडेजा 29 41
मोहम्मद शमी 18 37
हरभजन सिंह 31 33
अजीत अगरकर 21 32
जवागल श्रीनाथ 24 31
रवि शास्त्री 32 27
उमेश यादव 16 26
कुलदीप यादव 15 24
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें