फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA: पेनल्टी रन वाले विवाद पर आया अमेरिका के कोच स्टुअर्ट लॉ का बयान, बोले- हमें सतर्क रहना चाहिए था

Thu, 13 Jun 2024 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

कम स्कोर वाले इस मैच में भारत ने अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवा कर जीत दर्ज की। भारत को आखिरी 30 गेंद में 35 रन की जरूरत थी, लेकिन भारत को पांच पेनल्टी रन मिल गए और चीजें आसान हो गईं।
विज्ञापन
अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टुअर्ट लॉ ने यहां टी20 विश्व कप मैच में भारत के हाथों अपनी टीम की करीबी हार के लिए ओवर तेजी से पूरा नहीं कर पाने के कारण पांच रन के पेनल्टी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार करते हुए कहा कि उनके खिलाड़ियों को मैदानी अंपायरों की चेतावनियों के बाद सतर्क हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


कम स्कोर वाले इस मैच में भारत ने अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवा कर जीत दर्ज की। भारत को आखिरी 30 गेंद में 35 रन की जरूरत थी, लेकिन भारत को पांच पेनल्टी रन मिल गए और चीजें आसान हो गईं। अमेरिका को तीसरी बार ओवर शुरू करने में 60 सेकंड से अधिक की देरी करने पर अंपायर ने उनके खिलाफ पांच पेनल्टी रन दे दिये।

लॉ ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमें इससे पहले के मैचों में कुछ चेतावनियां मिली थीं और हमें ओवर को जल्दी शुरू करना चाहिये था। हम नयी टीम है और इस मामले में हमें सुधार करना होगा। इस खेल में सीखने के लिए बहुत कुछ है। इसमें कई पेचीदगियां भी हैं जिनके बारे में जानकारी होना जरूरी है। यह एक नया नियम है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश सीरीज या कनाडा के खिलाफ सीरीज खेलने से पहले हमारे कई खिलाड़ियों ने इसके बारे में नहीं सुना होगा।' आईसीसी ने दिसंबर 2023 में स्टॉप क्लॉक नियम लागू किया था। इसमें फील्डिंद टीम के लिए पिछले ओवर के पूरा होने के 60 सेकंड के अंदर नया ओवर शुरू करना अनिवार्य हो गया था। मैदानी अंपायर दो बार चेतावनी देने के बाद तीसरी बार ऐसे होने पर गेंदबाजी टीम के खिलाफ पांच पेनल्टी रन दे देते हैं।

हालांकि, लॉ ने कहा कि इन पांच रनों का मैच के परिणाम को कोई खास असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, 'इन पांच रनों से मैच के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया, हमने कड़ा संघर्ष किया और मैच को आखिर तक ले जाने में सफल रहे। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ हमने काफी जज्बा दिखाया।'

उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को इस नियम के बारे में पता था और अंपायर के दो बार चेतावनी देने के बाद उन्हें सतर्क रहना चाहिए था।' उन्होंने इस नियम का समर्थन करते हुए कहा कि खेल की गति को बनाए रखने के लिए इस तरह का कड़ा रवैया जरूरी है। उन्होंने कहा, 'अगर आप खेल को लंबा खींचने की कोशिश करेंगे तो यह साढ़े तीन की जगह चार या साढ़े चार घंटे तक चलेगा। यह काफी होगा। आईसीसी का काम इन चीजों से निपटने के लिए नियम बनाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें