फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: टी20 सीरीज से पहले पल्लेकेले में टीम इंडिया ने बहाया पसीना, गंभीर-सूर्या ने भी लिया हिस्सा, देखें

Wed, 24 Jul 2024 04:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले

सार

भारतीय टीम 27 जुलाई (शनिवार) को श्रीलंका के खिलाफ  पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को पल्लेकेले स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों को निर्देश देते नजर आए।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम पल्लेकेले पहुंच चुकी है और सू्र्यकुमार यादव के नेतृत्व में जमकर पसीना बहा रही है। गौतम गंभीर भी बतौर मुख्य कोच अपने करियर की पहली सीरीज का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सूर्या और गंभीर खिलाड़ियों को निर्देश देते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter
भारतीय टीम 27 जुलाई (शनिवार) को श्रीलंका के खिलाफ  पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को पल्लेकेले स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर भी खिलाड़ियों को निर्देश देते नजर आए।

भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : Screen Grab
दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। उनके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गौतम गंभीर को नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया। श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले 22 जुलाई (सोमवार) को गंभीर ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जहां उन्होंने टीम के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया था। इस दौरान उनके साथ अजीत अगरकर भी मौजूद रहे थे।

गंभीर और अगरकर - फोटो : PTI
दोनों ने बताया कि हार्दिक पांड्या को उनकी फिटनेसकी वजह से कप्तानी के लिए नहीं चुना गया। वहीं, सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। दोनों ने यह भी बताया था कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे टीम से बाहर नहीं किया गया और उन्हें इस साल के अंत में होने वाले व्यस्त टेस्ट कैलेंडर को देखते हुए आराम दिया गया है।
विज्ञापन

गंभीर और अगरकर - फोटो : PTI
गंभीर ने उस दौरान कहा था, "मैंने हमेशा कहा है कि खुश ड्रेसिंग रूम ही विजेता ड्रेसिंग रूम होता है। यह मेरी जिम्मेदारी है। मैं बहुत सी चीजों को जटिल नहीं बनाता। मैं एक बहुत ही सफल टीम की कमान संभाल रहा हूं जो टी20 विश्व कप की चैंपियन है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तथा वनडे विश्व कप की उपविजेता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें