फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: रोहित-कोहली के टी20 से संन्यास का श्रीलंका उठाएगी फायदा? अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या ने दिया बड़ा बयान

Wed, 24 Jul 2024 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले

सार

भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और टीम इस सीरीज में उनके बिना उतरेगी। इसे लेकर श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने कहा कि टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाएगी।
विज्ञापन
सनथ जयसूर्या - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका और भारत के बीच 27 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। भारतीय टीम मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उतरेगी। भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और टीम इस सीरीज में उनके बिना उतरेगी। इसे लेकर श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने कहा कि टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाएगी। कोहली और रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी टी20 विश्व कप के बाद टी20 से संन्यास लिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए सूर्यकुमार यादव के रूप में नया कप्तान भी मिला है और जयसूर्या ने अपनी टीम से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने को कहा। जयसूर्या ने कहा, रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उनकी प्रतिभा और उन्होंने जिस तरह का क्रिकेट खेला है, उसे देखते हुए हम सभी जानते हैं कि वे और जडेजा किस स्थान पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए नुकसान है और हमें इसका अधिकतम फायदा उठाना होगा।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के भरूचा कर रहे श्रीलंका की मदद 
जयसूर्या ने बुधवार को खुलासा किया कि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबिन भरूचा बल्लेबाजों की मदद कर रहे हैं। जयसूर्या ने बताया कि श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के लंका प्रीमियर (एलपीएल) लीग से जुड़ा होने के बावजूद भरूचा के साथ छह दिन के शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, हमने एलपीएल के तुरंत बाद सत्र शुरू किया। अधिकतर खिलाड़ी एलपीएल में खेल रहे थे इसलिए वे क्रिकेट में व्यस्त थे और हम चाहते थे कि वे अधिक से अधिक क्रिकेट खेलें। हम राजस्थान रॉयल्स से जुबिन को लाए और हमने लगभग छह दिन उनके साथ काम किया। एलपीएल में खेलने बाद अन्य क्रिकेटर भी उनके साथ जुड़े। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ियों ने सीख लिया है कि आप प्रबंधन अभ्यास और तकनीक के मामले में उनसे क्या चाहते हैं। तैयारी अच्छी थी और टी20 शुरू होने से पहले कैंडी में हमारे पास दो दिन और हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें