फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: बुमराह ने पहली गेंद पर विकेट लेकर हासिल की खास उपलब्धि, श्रीलंकाई ओपनर्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Thu, 02 Nov 2023 08:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। भारत के लिए शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका की टीमें विश्व कप के 33वें मैच में आमने-सामने हुईं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। भारत के लिए शुभमन गिल ने 92, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंकाई पारी की पहली गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


बुमराह विश्व कप में किसी टीम के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को एलबीडब्ल्यू कर दिया। निसांका के बाद श्रीलंका के दूसरे ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने भी आउट हो गए। करुणारत्ने को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए।

मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी बार कोई श्रीलंकाई ओपनर पहली ही गेंद पर आउट हुआ
विश्व कप में यह तीसरा अवसर है जब श्रीलंका का कोई ओपनर बल्लेबाज पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गया। पथुम निसांका से पहले लाहिरू थिरिमाने और दिमुथ करुणारत्ने के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर थिरिमाने आउट हुए थे। उनके बाद 2019 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करुणारत्ने पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए थे।

आठ साल बाद विश्व कप में हुआ यह
श्रीलंका के दोनों ओपनर बल्लेबाज आठ साल बाद विश्व कप में खाता खोले बगैर आउट हुए। भारत के खिलाफ करुणारत्ने और निसांका शून्य पर आउट हुए। 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ लाहिरू थिरिमाने और तिलकरत्ने दिलशान खाता नहीं खोल पाए थे।
विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
चौथी बार वनडे में ओपनर्स नहीं खोल पाए खाता
वनडे इतिहास में यह चौथा अवसर है जब किसी टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। सबसे 2006 में ऐसा हुआ था। वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे के ओपनर पीएट रिंके और टैरी डफिन शून्य पर आउट हुआ थे। 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के थिरिमाने और दिलशान खाता नहीं खोल पाए थे। 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल शून्य पर पवेलियन लौट गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें