फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL 2nd ODI: दूसरे वनडे से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Sun, 04 Aug 2024 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल

सार

हसरंगा की जगह जेफरी वांडरसे को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनके बाहर होने से श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहला वनडे टाई छूटने के बाद भारत और श्रीलंका दूसरे वनडे में रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। हसरंगा पहले वनडे में अपने अंतिम ओवर के दौरान असहज महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

वानिंदु हसरंगा - फोटो : twitter
हसरंगा की जगह जेफरी वांडरसे को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनके बाहर होने से श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'वानिंदु हसरंगा बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण वनडे सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जेफरी वांडरसे को टीम में लिया गया है।'

वानिंदु हसरंगा - फोटो : Social Media
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे सात अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। वहीं, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी कर पाए हैं। रोहित और विराट हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और इसके बाद दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। वहीं, राहुल और श्रेयस पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से टीम से सीमित ओवर के क्रिकेट में नदारद रहे हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका टीम - फोटो : Twitter
हालांकि, भारत को पहले वनडे में श्रीलंका से टाई खेलना पड़ा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए। भारत को जीत के लिए जब 15 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी तब शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आए और पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पहले वनडे में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें