फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विराट कोहली ने स्कॉटलैंड को दिया सरप्राइज, टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Nov 2021 10:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में पांच नवंंबर को भारत और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले के बाद टीम इंंडिया के कप्तान विराट कोहली ने स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों को सरप्राइज दिया। वह अन्य खिलाड़ियों के साथ विपक्षी टीम के ड्रेसिंग रूम में गए और उन्हें विश्व कप में क्वालीफाई करने की बधाई दी। 
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली - फोटो : twitter@cricketscotland
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में स्कॉटलैंड पर एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कुछ मजबूत हुई हैं। स्कॉंटलैंड के विरुद्ध मैच में भारत ने खेल के हर विभाग में विपक्षी टीम को बौना साबित तर दिया। टीम इंडिया ने पहले स्कॉटलैंड को 85 रनों पर ढेर किया उसके बाद 6.3 ओवर में निर्धारित 86 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से केएल राहुल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 50 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 30 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मैदान के अंदर और बहार अपनी खेल भावना से क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


विराट ने बढ़ाया हौसला

स्कॉटलैंड पर जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ उनके ड्रेसिंग रूम में गए। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने ड्रेसिंग रूम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रोहित और विराट स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान स्कॉटलैंड को टी-20 विश्व कप में क्वालीफाई करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। क्रिकेट आयरलैंड ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, विराट कोहली एंड कपनी को बहुत धन्यवाद समय निकालने के लिए। 



पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के खिलाफ न जीत पाने का मलाल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर पाने का मलाल है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहा, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हमें कुछ अच्छे ओवर नहीं मिले। विराट के मुताबिक, स्कॉटलैंड के खिलाफ यहह शानदार प्रदर्शन था, हम पहले भी इसी तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे, आज के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि हमें पता है कि हम कैसा खेल सकते हैं। टीम इंडिया को पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था वहीं, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से शिकस्त दी। लेकिन अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड पर भारत शानदार जीत दर्ज करने में सफल रहा।
विज्ञापन


अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच पर टिका भारत का भाग्य

भारत टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहु्ंचेगा या नहीं यह न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर अफागनिस्तान कीवियों को हरा देता है तो दूसरे ग्रुप से भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। अगर अफगानिस्तान हार जाता है तो फिर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का दरवाजा बंद हो जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें