फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने किया भारत के खिलाफ टेस्ट टीम का एलान, इन दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Tue, 07 Dec 2021 03:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। बोर्ड चयनकर्ताओं ने दो टेस्ट टीम में दो नए चेहरों को शामिल किया है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@OfficialCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने टीम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को घोषित की गई 21 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज सिसंडा मगला और विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को नए चेहरे के तौर पर जगह दी गई है। वहीं, टीम के कप्तान डीन एल्गर होंगे जबकि टेंबा बावुमा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचूरियन में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

साल 2019 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा पेसर एनरिख नॉर्किया और कागिस रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है। इन दोनों गेंदबाजों को नीदरलैंड्स के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में आराम दिया गया था। वहीं, ग्लेंटन स्टुरमैन और प्रेनेलन सुब्रय भी टीम में वापीस करने में सफल रहे हैं। 

ओमिक्रॉन के चलते टाला गया था दौरा

भारत के दक्षिण दौरे की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी थी। लेकि वहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस मिलने से इस दौरे को करीब एक हफ्ते टाल दिया गया था। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए पूरी क्रिकेट सीरीज पर संकट के बादल थे। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने दौरे को छोटा करते हुए टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने की हामी भरी। दोनों देशों के बीच खेली जानी वाली चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज बाद में खेली जाएगी। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम

डीन एल्गर (कप्तान) टेंबा बावुमा (उप-कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कैगिसो रबाडा, सरेल इरवी, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिख नॉर्किया, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसें, काइल वेरेन, मार्को जेनसन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रय, सिसांडा मगला, रेयान रिकेल्टन, डुआने ओलिवर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें