फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में बनाया नया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 100 कैच, धोनी को इस मामले में पछाड़ा

Tue, 04 Jan 2022 08:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग

सार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 24 वर्षीय पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में चार कैच लपके और टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 100 कैच पूरे किए।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 24 वर्षीय पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में चार कैच लपके और टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 100 कैच पूरे किए। इसके साथ ही वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खास क्लब में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


पंत अब टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पकड़ने वाले भारत के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (256), सैयद किरमानी (160) और किरण मोरे (110) ने यह कमाल किया है। ऋषभ पंत ने मंगलवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लुंगी एनगिडी का कैच पकड़ने के साथ ही नयन मोंगिया (99) को पीछे छोड़ दिया और 100 कैच पकड़ने वाले विकेटकीपरों की सूची में शामिल हो गए। 

ऋषभ पंत ने महज 27वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की और अब वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 100 कैच लेने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान भी धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा था। पंत तब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने थे।   
विज्ञापन


पंत के अलावा भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने भी कमाल किया। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सात विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाद बने। उन्होंने दक्षिण खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 61 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए। ठाकुर की गेंदबाजी की मदद से भारत ने मेजबान टीम को 229 रन पर रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें