रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, कल रात हल्का बुखार और सर्दी जैसे लक्षणों का अनुभव करने के बाद मैंने अपना परीक्षण कराया और मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मैं पिछले 24 घंटों में मेरे संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से उचित सावधानी बरतने और अपना परीक्षण कराने का अनुरोध करता हूं।
सुरजेवाला पिछले साल भी कोरोना संक्रमित हुए थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया था।