भारत और दक्षिण अफ्रीक की महिला टीमों के बीच 10 साल बाद एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम दमदार प्रदर्शन कर रही है। इस मैच में भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की साझेारी की।
शेफाली ने इसके साथ ही टेस्ट करियर में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंधाना का बल्ला टेस्ट मैच की पहली पारी में भी जमकर बोला और उन्होंने 149 रन बनाए। शेफाली दोहरा शतक जड़ने के बाद अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सकीं और 205 रन बनाकर रन आउट हो गईं। भारत ने पहली पारी में अब तक तीन विकेट पर 416 रन बना लिए हैं।