भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
टी20 विश्व कप में अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नज डालें तो भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट के इतिहास में भी भारत का प्रोटियाज के खिलाफ दबदबा है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और प्रोटियाज को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है।
हम आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कब-कब भिड़ंत हुई है, इसके बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं...
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 37 रन से जीत (2007)
टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच ग्रुप ई का अंतिम मैच खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने प्रोटियाज क 37 रनों से हराया था। डरबन में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन बनाए थे। जवाब में ग्रीम स्मिथ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन ही बना पाई थी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रन से हराया (2009)
दक्षिण अफ्रीका ने भारत से पिछली हार का बदला टी20 विश्व कप 2009 में लिया था। ग्रुप ई के मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, जहां द. अफ्रीका ने भारत को 12 रनों से हराया था। नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने एबी डिविलियर्स की 63 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट पर सिर्फ 118 रन बना पाई थी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत ने द. अफ्रीका को 14 रनों से दी मात (2010)
टी20 विश्व कप 2010 का पांचवां मुकाबला ग्रुप सी में शामिल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रॉस आइलेट में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने उन्हें 14 रनों से हराया था। भारत ने सुरेश रैना की 101 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत 186 रनों का स्कोर तैयार किया था। जवाब में ग्रीम स्मिथ की टीम पांच विकेट पर सिर्फ 172 रन बना सकी थी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत की दक्षिण अफ्रीका पर एक रन से जीत (2012)
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका काोो आमना-सामना चौथी बार 2012 में हुआ था। करीबी मुकाबले भारत ने एक रन से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भारत ने 152/6 का स्कोर खड़ा किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.5 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में भारत के लिए जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया (2014)
टी20 विश्व कप 2014 में दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज पर शानदार प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मीरपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर उनके फाइनल में पहुंचने के सपने को एक बार फिर तोड़ दिया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 173 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे टीम इंडिया ने पांच गेंदों के शेष रहते हासिल कर लिया था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया था।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC/T20 World Cup
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया (2022)
टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस टूर्नामेंट में भारत को सुपर-12 स्टेज पर सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पर्थ में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव की 68 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 133 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
भारतीय टीम
- फोटो : ICC/BCCI
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत की जीत
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।