फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत की हार पर बिफरे हरभजन, कहा- टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है

Mon, 17 Nov 2025 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।'
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को लेकर बयान दिया है - फोटो : ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ईडन गार्डन्स जैसी कम तैयार और गेंदबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल पिच को ‘टेस्ट क्रिकेट का विनाश’ करार देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति खिलाड़ियों के वास्तविक विकास में बाधा डालती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 30 रनों से हार गया और यह मुकाबला तीन दिन के अंदर ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन

हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिया बयान
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने जिस तरह का काम किया है, जिस तरह की पिचें इतने वर्षों से बनाई जा रही हैं, मैं उसे देखता आ रहा हूं। कोई इसके बारे में बात नहीं करता क्योंकि जब टीम जीत रही होती है तो सब ठीक लगता है। कोई विकेट ले रहा होता है और कोई विकेट लेकर महान बन रहा है।'

'सबको लगता है कि सब ठीक चल रहा है'
उन्होंने कहा, 'ऐसे में सबको लगता है कि सब ठीक चल रहा है। यह चलन अभी से शुरू नहीं हुआ है। यह कई वर्षों से चला आ रहा है, और मुझे लगता है कि यह खेलने का गलत तरीका है।' इस मैदान पर 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के दौरान 13 विकेट झटकने वाले हरभजन ने कहा कि अब इस मुद्दे पर विचार करने का समय आ गया है क्योंकि ऐसी पिचें खिलाड़ियों के विकास में योगदान नहीं देतीं। उन्होंने कहा, 'आप किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ रहे हैं, आप बस चक्की में बंधे बैल की तरह चक्कर लगा रहे हैं। आप जीत तो रहे हैं, लेकिन कोई वास्तविक लाभ नहीं है। एक क्रिकेटर के रूप में, आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं।'

'ऐसी पिचें आपको कहां लेकर जा रही हैं'
भारत के लिए 103 टेस्ट में 417 विकेट लेने वाले हरभजन ने कहा, 'यह इस बात पर विचार करने का समय है कि ऐसी पिचें आपको कहां लेकर जा रही हैं। यहां आपके बल्लेबाजों को यह नहीं पता होता है कि रन कैसे बनाने है और वह ऐसे दिख रहे हैं जैसे उन्हें बल्लेबाजी करना ही नहीं आता।'
विज्ञापन

'लोग कौशल के कारण नहीं बल्कि पिच...'
उन्होंने कहा, 'ऐसे में एक सक्षम गेंदबाज और एक सक्षम बल्लेबाज में क्या फर्क रह जाता है। हालात इतने अनुकूल हो गए हैं कि लोग कौशल के कारण नहीं बल्कि पिच के कारण आउट हो रहे हैं। यह देखकर दुख होता है कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है। मुझे नहीं पता कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं।' भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच  22 नवंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें