फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: मार्करम ने टीम में बनाए रखने पर एलएसजी का जताया आभार, कहा- अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य

Mon, 17 Nov 2025 03:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एलएसजी ने अगले महीने होने वाली छोटी नीलामी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्करम को टीम में बरकरार किया है। मार्करम ने 2025 सत्र में 13 मैचों में 34.23 की औसत और 148.83 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों सहित 445 रन बनाए थे।
विज्ञापन
एडेन मार्करम - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम का मानना है कि आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स (एलएसजी) को चीजों को ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है और उन्हें अगले साल अहम मौकों को भुना कर जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

एलएसजी ने अगले महीने होने वाली छोटी नीलामी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्करम को टीम में बरकरार किया है। मार्करम ने 2025 सत्र में 13 मैचों में 34.23 की औसत और 148.83 के स्ट्राइक रेट से पांच अर्धशतकों सहित 445 रन बनाए थे।

उन्होंने ने एलएसजी के ‘एक्स’ पर साझा किये गए वीडियो में कहा, 'यह बहुत अच्छा है। मैंने पिछले साल लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ अपने समय का भरपूर आनंद लिया। मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाये और टीम के साथ कुछ महीने बिताए। ऐसे में मैं रिटेन किए जाने के लिए बहुत आभारी हूं और निश्चित रूप से उनके साथ एक और सत्र का इंतजार कर रहा हूं।' एलएसजी पिछले सत्र में छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर रही थी।

मार्करम ने अगले सत्र की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको एक टीम के रूप में वाकई अच्छा होना होगा। मुझे नहीं लगता कि पिछले सत्र में हम बहुत पीछे थे। हम अगर कुछ अहम मौके को भुनाने में सफल रहते तो नतीजे अलग होते।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हम नॉकआउट में जगह बनाने के काफी करीब थे। ऐसे में किसी भी चीज को ज्यादा जटिल नहीं बनाना चाहिए। मुझे लगता है कि हमने जो अच्छा किया है, उसे दोहराने की कोशिश करनी चाहिए और कुछ और मुश्किल मौकों को अपने पक्ष में करना चाहिए।' मार्करम टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आयी दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें