फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कल, पूर्व ओपनर ने टीम इंडिया की इस खामी पर जताई गहरी चिंता

Sat, 25 Dec 2021 09:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
आकाश चोपड़ा - फोटो : instagram/aakash chopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम 26 दिसंबर से एक्शन में दिखेगी। इस दिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होगा। दोनें देशों के दरम्यान यह मैच सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया में कई खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिए जाने या फिर चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। लेकिन इस बार भारत विराट कोहली के नेतृत्व में सीरीज जीतने का चमत्कार कर सकता है। वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की कुछ खामियों को लेकर गहरी चिंता जताई है। 

विज्ञापन


भारत की सलामी जोड़ी बेहतर करने में नाकाम

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले सेंचुरियन टेस्ट पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया का प्रीव्यू किया। उऩ्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, टीम इंडिया की सलामी जोड़ी बहुत अच्छा नहीं कर रही है, अगर ओपनर अच्छा नहीं करते हैं तो टीम अच्छा नहीं करेगी, हमें इंग्लैंड में बेहतर किया क्योंकि रोहित शर्मा और केएल राहुल के प्रदर्शन में निरंतरता रही, लेकिन इस बार रोहित टीम में नहीं हैं, जो एक समस्या हो सकती है। 

आकाश चोपड़ा ने जताई चिंता

आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित की गैरमौजूदगी में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, दोनों ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट से की थी और अब टीम में वापसी हुई है, इस दौरान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, और पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए ओपनिंग की। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि जिस तरह के टीम के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं वह चिंता की बात है, मिडिल ऑर्डर में प्रदर्शन करने में निरंतरता की जरूरत है, इस साल मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन


चोपड़ा ने आगे कहा, कि पिछली बार जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आई थी तो विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 286 रन बनाए थे, इस दौरान उकना औसत 47 का रहा, उनके अलावा टीम इंडिया के दूसरे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। अगर आप चार पांच सत्र में अच्छी बैटिंग नहीं करते तो जीतना मुश्किल हो जाता है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें