फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पू्र्व कोच का दावा, दक्षिण अफ्रीका को हल्के में न ले भारत, इन दो खिलाड़ियों को बताया खतरनाक

Thu, 23 Dec 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बैटिंग कोच का कहना है कि विराट कोहली एंड कंपनी को मेजबानों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां काफी अलग हैं। मेजबान टीम के गेंदबाज अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें कैसे बॉलिंग करनी है। 
विज्ञापन
टीम इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई लोगों का मानना है इस बार भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को उसी की सरजमीं पर हराकर टेस्ट सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है। ज्यादातर क्रिकेट पंडित दक्षिण अफ्रीका को कम तर आंक रहे हैं और वे इस सीरीज में मेजबान टीम को नहीं मान रहे हैं जो कि सबसे बड़ी गलत धारणा है जो कोई भी कर सकता है। निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका के पास सबसे अनुभवी बल्लेबाजी क्रम नहीं है, लेकिन उनके गेंदबाजों से भारतीय बल्लेबाजों को पार पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


पूर्व कोच ने कहा भारत यह गलती न करे

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाजी कोच अमोल मजूमदार को लगता है कि भले ही यह भारत के लिए वह करने का शानदार मौका है जो आज तक दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर नहीं कर पाई। लेकिन घरेलू टीम को पहले ही इससे बाहर करना गलत होगा। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े घरेलू दिग्गजों में से एक मजूमदार ने दो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों का नाम लेते हुए कहा कि इन्हें भारत को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।

डीन एल्गर और एडेन मार्करम को बताया खतरनाक

मीडिया से बात करते हुए अमोल मजूमदार ने कहा, डीन एल्गर और एडेन मार्कराम हमेशा से मेरे फेवरेट खिलाड़ी रहे हैं, अगर मार्कराम पहले टेस्ट में खेलते हैं तो उनका आत्मविश्वास ऊंचा हो जाएगा। एल्गर को असफलता के बाद सफलता मिली है, दक्षिण अफ़्रीकी को जुनूनी टीम के रूप में जाना जाता है और एल्गर इस लिस्ट में ऊपर है। मार्कराम के बारे में, मुझे हमेशा विश्वास है कि उनके पास जो टेंपरामेंट है मैं उन्हें सफल होते देखना चाहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि वह एक सुपरस्टार हैं। भारत को इन दोनों खिलाड़ियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
विज्ञापन


भारत ऑस्ट्रेलिया में लगातार जीत चुका है दो सीरीज

भारतीय टीम ने बीते कुछ साल में टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम इंडिया दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने में सफल रही। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार टेस्ट में 2-1 की बढ़त भारत के पास है। लेकिन मजूमदार का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में खेलना एक अलग तरह का अनुभव होगा। मौजूदा समय में मुंबई टीम को कोच मजूमदार ने कहा कि एनरिक नॉर्खिया के चोटिल होने से मेजबान टीम पर फर्क पड़ेगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें