फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाने का परफेक्ट समय, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह

Mon, 20 Dec 2021 09:22 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया है। उन्हें रोहित शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता का मानना है कि राहुल को उपकप्तान बनाने का यह परफेक्ट टाइम है। 
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व मुख्य चयनकर्ता सबा करीम ने उभरते हुए क्रिकेटर केएल राहुल को लेकर बयान दिया है। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए केएल राहुल को भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान के रूप में नामित करने के चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, केएल राहुल को उपकप्तान बनाए जाने सही समय है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


भविष्य के कप्तान केएल राहुल

मीडिया से बात करते हुए सबा करीम ने कहा, टीम के सदस्यों की प्रतिक्रिया के आधार पर और भविष्य की कप्तानी की भूमिका पर चयनकर्ताओं की राय के आधार पर वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने आगे कहा, मेरे हिसाब से यह सही चुनाव है और समय भी एकदम सही है, कई बार चयनकर्ता टीम प्रबंधन से बात करते हैं कि वहां से किस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उनके दिमाग में क्या चल रहा है कि भविष्य में कौन सक्षम लीडर साबित हो सकता है और उसके बाद ही फैसला लिया जाता है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने आगे कहा कि विराट कोहली भी इस फैसले से प्रसन्न होंगे। 

टेस्ट में कप्तानी के विकल्प हैं केएल राहुल

उन्होंने आगे कहा, यह देख कर अच्छा लगा कि चयनकर्ताओं ने समय लेकर केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट का उपकप्तान बनाने की घोषणा की, मुझे लगता है कि कप्तान विराट कोहली रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इसे अच्छा निर्णय मानेंगे। पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि राहुल लंबे प्रारूप में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए एक संभावित विकल्प हैं। उनके मुताबिक, केएल राहुल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य में कप्तानी कर सकते हैं, उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में शानदार कप्तानी की है, उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और केएल राहुल वर्तमान में एक मल्टी फॉर्मेट खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें