फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Video: बीच मैच में सुपरमैन बने डेविड मिलर...हवा में उड़कर लपका अविश्वसनीय कैच, तिलक भी रह गए हैरान

Sun, 10 Nov 2024 10:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा

सार

यह घटना आठवें ओवर की है। कप्तान मार्करम ने तिलक वर्मा को अपना निशाना बनाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज ने कवर्स की तरफ हवा में जोरदार शॉट खेला, डेविड मिलर पहले से ही वहां तैनात थे। उन्होंने गेंद को हवा में आते देखकर जोरदार छलांग लगाई और एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया।
विज्ञापन
डेविड मिलर ने लपका तिलक वर्मा का कैच - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में डेविड मिलर ने एक ऐसा कारनामा किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने हवा में उड़कर अविश्वसनीय कैच लपक लिया, और तिलक वर्मा को पवेलियन लौटा दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

सुपर मिलर से सुपरमैन बने खिलाड़ी
यह घटना आठवें ओवर की है। कप्तान मार्करम ने तिलक वर्मा को अपना निशाना बनाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज ने कवर्स की तरफ हवा में जोरदार शॉट खेला, डेविड मिलर पहले से ही वहां तैनात थे। उन्होंने गेंद को हवा में आते देखकर जोरदार छलांग लगाई और एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनका यह कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि, भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद फैंस को तिलक वर्मा से उम्मीद थी। हालांकि, वह भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन

मैच का हाल
भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और उसके गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजों को विशाल स्कोर खड़ा करने से रोका। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।  

भारत की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा एक बार फिर असफल रहे और प्रभावित नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी की और भारत को इस दौरान तीन झटके दिए। भारतीय टीम अंत तक शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी, लेकिन हार्दिक की सधी हुई पारी से लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्के येनसेन, गेराल्ड कोएट्जे, आंदिले सिमेलाने, एडेन मार्करम और निकाबायोम्जी पीटर ने एक-एक विकेट झटके। अब दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें