भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की फोटो में कोच द्रविड़ और कप्तान कोहली जैसे दिग्गज जमीन पर बैठे हुए हैं। वहीं नवदीप सैन, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी बीच में बैठे हैं, जबकि ऋषभ पंत और बुमराह जैसे अहम खिलाड़ी किनारे खड़े हैं।
केएस भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को हमेशा ही मौका दिया जाता है और उन्हें सबसे आगे खड़ा किया जाता है। कई मौकों पर श्रीकर भरत जैसे खिलाड़ियों को भी भारत की ट्रॉफी के साथ देखा गया है, जो अब तक कोई मैच भी नहीं खेले हैं।
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के कोच बनने के बाद यह परंपरा और भी बेहतर तरीके से निभाई जा रही है। वो जूनियर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें हमेशा आगे करते हैं। इसी वजह से जिन खिलाड़ियों ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, उन्हें बीच में रखा गया है। ताकि वो खुद को टीम से अलग न महसूस करें।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट मैच जीता था और अब कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने सेंचुरियन का मैदान भी फतेह कर लिया है।
अभ्यास के दौरान विराट कोहली और हेड कोच राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत ने कुल छह मैच खेले हैं और पांच में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम का अभ्यास
- फोटो : instagram@deepak_chahar9
अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम ने मैच से पहले बेहतरीन तरीके से तैयारी की थी और सभी खिलाड़ियों को विश्वास था कि यहां वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैच में भी ऐसा ही हुआ और भारत ने लगभग साढ़े तीन दिन में पहला टेस्ट मैच जीत लिया।
अफ्रीका के विकेट का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेंचुरियन के मैदान में भारत ने पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले टीम इंडिया यहां दो मैच खेली थी और दोनों में उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारत ने अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया है।
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल ने पहले टेस्ट में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उनमें द्रविड़ की झलक दिख रही थी। उन्होंने बहुत बेहतरीन तरीके से गेंदों को छोड़ा और खराब गेंदों में चौके भी लगाए। इसका श्रेय भी राहुल द्रविड़ को ही जाता है।
Team India
- फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला मैच 113 रन से जीत लिया है और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग के मैदान में खेला जाएगा।