फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar : किस बात पर लोगों को हैरान कर रहे हैं सीएम, जापानी भाषा और तमिल से उनका क्या रिश्ता

प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sat, 01 Jan 2022 04:22 PM IST

सार

30 दिसंबर को इंडियन वीमेंस प्रेस कोर्प (महिला पत्रकारों का संगठन) के सदस्यों के साथ औपचारिक बैठक में हरियाणा के सीएम तमिल भाषी महिला पत्रकार के सवाल के जवाब धाराप्रवाह तमिल में देने लगे। इससे पहले अक्तूबर 2019 में भी सीएम एक तमिल टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ज्यादातर सवालों के जवाब तमिल में दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पत्रकारों से बात करते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Twitter : @iwpcdelhi
बीते गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने भाषा कौशल से कई लोगों को चौंका दिया। दरअसल एक तमिलभाषी महिला पत्रकार के सवालों के जवाब उन्होंने तमिल में दिए। यह बात जानकर सब हैरान रह गए कि मुख्यमंत्री तमिल भाषा में पारंगत हैं और धाराप्रवाह यह भाषा बोल सकते हैं। इसके अलावा वे इन दिनों जापानी भाषा भी सीख रहे हैं। मीडिया से उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार चाहें तो उनसे हिंदी के अलावा अंग्रेजी और पंजाबी में भी सवाल पूछ सकते हैं। खट्टर की जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं।

तमिल से क्या है सीएम का कनेक्शन, किया खुलासा
महिला पत्रकारों के साथ एक औपचारिक बैठक में सीएम ने तमिल में एक रिपोर्टर के साथ बातचीत की और बताया कि उन्होंने तमिल भाषा में अपना स्कूल सर्टिफिकेट कोर्स पास किया है इसलिए वे आसानी से तमिल बोल सकते हैं। खट्टर ने करीब 42  साल पहले यह भाषा सिखी थी।

ऐसा पहली बार नहीं है कि हरियाणा के सीएम ने तमिल भाषा की अपनी दक्षता का परिचय दिया। इससे पहले अक्तूबर 2019 में भी वे तमिल टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ज्यादातर सवालों के जवाब धाराप्रवाह तमिल में दे चुके हैं। उनका यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में देख गया कि साक्षात्कारकर्ता जहां अंग्रेजी में अपने प्रश्न पूछ रहे थे, वहीं खट्टर पूरे आत्मविश्वास से उन सवालों के जवाब तमिल में दे रहे थे। हरियाणा में तमिल आबादी के कल्याण के लिए अपनी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था ‘हरियाणा में तमिल लोग हरियाणवी हैं। वे मेरे लोग हैं।’
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला
'उपमा' और 'उथप्पम' उनका पसंदीदा व्यंजन
अपने तमिल संबंध और भाषा जानने के बारे में बोलते हुए उन्होंने इसी इंटरव्यू में तमिल में ही कहा था ‘मैं तमिलनाडु में रहा हूं। मुझे तमिल भाषा का थोड़ा ज्ञान है। तमिल बहुत मेहनती लोग हैं। वे मुझे बहुत सम्मान देते हैं।’ खट्टर ने बताया था कि वह कई बार तमिलनाडु गए हैं,  तमिल व्यंजनों में 'उपमा' और 'उथप्पम' उनका पसंदीदा व्यंजन है।

2019 में ही फरवरी में पोंगल उत्सव के दौरान भी खट्टर ने तमिल में अपना पहला सार्वजनिक भाषण देकर सभी को चौंका दिया था। खट्टर का कहना है कि उन्होंने करीब चार दशक पहले भाषा सीखी थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 1979 में जब वे तमिलनाडु गए थे तो उन्हें इस भाषा से प्यार हो गया। वह जल्द ही बेंगलुरु में दक्षिण भारतीय भाषाओं के एक संस्थान में शामिल हो गए और तमिल में स्कूल सर्टिफिकेट कोर्स पास कर लिया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
जापानी क्यों सिख रहे हैं खट्टर
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन दिनों अपने राज्य के प्रवासियों की एक बड़ी प्रवासी आबादी के साथ बातचीत करने के लिए जापानी भी सीख रहे हैं। खट्टर ने कहा कि अगर आपको किसी के साथ दिल से रिश्ता बनाना है तो उसकी भाषा में बोलना होगा। सीएम ने कहा कि हर किसी को अपने कौशल और ज्ञान में सुधार करते रहना चाहिए।  

जापानी सीखना कब शुरू किया
मनोहर लाल खट्टर ने इस साल की शुरुआत में 28 नवंबर को जापानी भाषा की अपनी पहली ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य सरकार के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली कक्षा में भाग लिया था। खट्टर ने इस साल अगस्त में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में औपचारिक रूप से ऑनलाइन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किया था। इसी मौके पर उन्होंने जापानी भाषा पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के अपने निर्णय की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि वह सरकारी पदाधिकारियों के लिए डिजाइन किए गए पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले पहले छात्र होंगे। अपने उद्घाटन भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं का ज्ञान देश को एक सूत्र में बांधता है। इसी क्रम में उन्होंने कहा था, ‘अब अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सीखने के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय एकता, शांति और व्यापार के अवसरों का समय है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्रटर - फोटो : PMO India
पीएम मोदी ने सीएम की तारीफ की थी
खट्टर के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए विशेष ऑनलाइन पाठ्यक्रम में दाखिला लेने पर पीएम ने उनकी प्रशंसा की थी। पीएम ने ट्वीट कर कहा था ‘ मैं @mlkhattar जी को वर्षों से जानता हूं और वह ऐसे व्यक्ति हैं जो नई चीजें सीखना पसंद करते हैं। जापानी सीखने का उनका निर्णय उस दिशा में एक और कदम है’ । 

खट्टर ने ट्वीट करते हुए तुरंत जवाब दिया ‘ जिज्ञासा खोज, पूछताछ और सीखने का ईंधन है। ज्ञान अनंत है, और मेरा मानना है कि हमें अपने जीवन काल में जितना हो सके इकट्ठा करने का प्रयास करना चाहिए। आपकी सराहना के लिए धन्यवाद @narendramodi जी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next