फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Live Streaming: तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

Thu, 21 Dec 2023 01:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India vs South Africa 3rd ODI Live Streaming, Telecast: दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल में नौ मैच खेले हैं। इस दौरान आठ मुकाबले जीते हैं। उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैदान पर भारत ने पांच मैच खेले हैं। इस दौरान दो जीते हैं और दो हारे हैं। 
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पार्ल के बोलैंड पार्क में आमने-सामने होंगी। सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका 1-1 की बराबरी पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लेगी। भारत यहां पिछली बार 2018 में सीरीज जीता था। उसके बाद 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था। राहुल इस बार उस कमी को पूरा करना चाहेंगे।
विज्ञापन


तीसरे वनडे मैच के स्कोर को जानने के लिए यहां क्लिक करें

दक्षिण अफ्रीका ने पार्ल में नौ मैच खेले हैं। इस दौरान आठ मुकाबले जीते हैं। उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैदान पर भारत ने पांच मैच खेले हैं। इस दौरान दो जीते हैं और दो हारे हैं। जिम्बाब्बे के खिलाफ 1997 में मैच टाई हो गया था। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का औसत स्कोर 170 रन है। वहीं, भारत का औसत स्कोर 268 रन है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां दो वनडे मैच हुए हैं। अफ्रीकी टीम ने दोनों मैच जीते हैं। ऐसे में भारत को सीरीज जीतने के लिए पहली बार पार्ल में जीत भी हासिल करनी होगी।
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार (21 दिसंबर) को खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम चार बजे होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

साई सुदर्शन और केएल राहुल - फोटो : BCCI/X
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आप ऑनलाइन हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें