फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: दूसरे टेस्ट के लिए शमी की जगह यह तेज गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, क्या अब पार लगेगी भारत की नैया?

Fri, 29 Dec 2023 12:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

Avesh Khan Replacement Shami : शमी चोट की वजह से सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए थे। तब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया था। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले बोर्ड ने एक तेज गेंदबाज को टीम से जोड़ा है।
विज्ञापन
आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में हरा दिया। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड ने तेज गेंदबाज आवेश खान को भारतीय टेस्ट टीम के साथ जोड़ा है। उन्हें मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किया गया है। शमी चोट की वजह से सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर हो गए थे। तब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया था।
विज्ञापन

इससे पहले सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आईसीसी ने एक और झटके देते हुए स्लो ओवर रेट के लिए भारतीय टीम के दो अंक काट लिए। हार से टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर लुढ़क गई थी, वहीं आईसीसी के दो अंक काटने से टीम इंडिया एक स्थान और लुढ़क कर छठे स्थान पर पहुंच गई। 

आवेश खान - फोटो : बीसीसीआई
यह टीम इंडिया की SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर लगातार पांचवीं हार थी। 2022 में जोहानिसबर्ग में भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2022 में ही केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका ने फिर से सात विकेट से हराया था। इसके बाद 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था। 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 209 रन से हराया था। वहीं, अब पारी और 32 रन से शिकस्त मिली है।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार पारी के अंतर से टेस्ट हारी है। 2015 के बाद भारत की यह तीसरी पारी से हार है। जनवरी 2011 के बाद दक्षिण अफ्रीका से टीम इंडिया पहली बार पारी के अंतर से हारी है। सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम तीन दिन भी नहीं टिक सकी। बारिश की वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हुआ, लेकिन भारत तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही पारी के अंतर से हार गया। भारत ने पहली पारी में लोकेश राहुल के शतक के दम पर 245 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 408 रन का विशाल स्कोर बनाया और 163 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत 131 रन पर सिमट गया और मैच भी गंवा दिया।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें