फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Photos: संजू सैमसन ने की धवन की नकल, अंपायर से भिड़े सिराज, देखें दूसरे वनडे मैच के रोमांचक पल

Mon, 10 Oct 2022 10:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत। इस मैच के दौरान मोहम्मद सिराज अंपायर से भिड़ गए। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 25 गेंद रहते 282 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया ने यह मुकाबला सात विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन


इस मैच के दौरान भारत के मोहम्मद सिराज अंपायर से भिड़ गए। सिराज ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के 48वें ओवर में बल्लेबाज को छकाया था। इसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद वापस उन्हें लौटा दी। तभी सिराज को दिखा कि अफ्रीकी बल्लेबाज क्रीज से बाहर हैं और उन्होंने नॉन स्ट्राइक पर थ्रो कर दिया। उनका थ्रो सटीक नहीं था और गेंद स्टंप के बगल से बाउंड्री लाइन के पार चली गई। ऐसे में अंपायर ने चार अतिरिक्त रन का इशारा किया। इसके बाद सिराज अंपायर से बहस करने लगे। हालांकि, अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला। 
 

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, अश्विन ने कार्तिक-चहल के साथ ली सेल्फी
विज्ञापन

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान विकेटकीपर संजू सैमसन ने कप्तान शिखर धवन की नकल की। शिखर धवन अक्सर कैच पकड़ने के बाद अपनी जांघ में थपकी मारते हैं। इस मैच के दौरान संजू ने भी धवन के सामने जाकर उन्हीं के अंदाज में विकेट का जश्न मनाया। 

फोर्तूइन को सहारा देकर उठाते श्रेयस - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर ने अपनी फील्डिंग और खेल भावना से भी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज फोर्तूइन को सहारा देकर मैदान से उठाया। उनकी इस खेल भावना की जमकर तारीफ हो रही है।

IND vs SA Video: टॉस के दौरान धवन को सिक्का देना भूले रेफरी श्रीनाथ, मांजरेकर ने पूछा तो हड़बड़ी में टॉस कराया

सिराज का शानदार कैच - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी खराब फील्डिंग के लिए ट्रोल होने वाले मोहम्मद सिराज ने इस मैच में शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़कर हेनरिच क्लासेन की पारी को खत्म कर दिया। इससे पहले वह कैच पकड़ने के बाद बाउंड्री लाइन के बाहर चले गए थे और दक्षिण अफ्रीका को छह रन मिल गए थे। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। 

श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर का शानदार फॉर्म जारी है। इस मैच में भी उन्होंने शानदार पारी खेली। श्रेयस ने 111 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। श्रेयस की पारी में 15 चौके शामिल थे। पिछले छह वनडे पारियों में उन्होंने चार अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एक पारी में वह 44 रन बनाकर आउट हो गए थे।

IND vs SA: भारत ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 से बराबरी की, श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक

ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, वह अपने करियर के पहले शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 93 रन की बेहतरीन पारी खेली। किशन ने इस मैच में 84 गेंदें खेली और चार चौकों के साथ सात छक्के भी लगाए।

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 129 रन की शानदार साझेदारी की। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। इस साझेदारी में किशन ने तेजी से रन बनाए, जबकि श्रेयस ने संभलकर बल्लेबाजी की। 

AUS vs ENG: हेल्स-बटलर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर भी नहीं जिता सके मैच, इंग्लैंड ने आठ रन से हराया

विकेट का जश्न मनाती भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी की। सिराज ने पहले क्विंटन डिकॉक का विकेट लिया फिर रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान केशव महाराज को भी आउट किया।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में डेब्यू करने वाले शाहबाज अहमद ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। उन्होंने यानेमन मलान को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई थी। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट था और पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
93 रन के स्कोर पर खराब शॉट खेलकर आउट होने वाले ईशान किशन खुद से बेहद नाखुश नजर आए। अपने वनडे करियर के पहले शतक से चूकने के बाद किशन गुस्से में पवेलियन लौटे। किशन ने भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेली और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें